सिमडेगा, सितम्बर 24 -- केबीसी के 31 वां एपिसोड में शामिल हुई सिमडेगा की रेशमा सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा शहर के ठाकुरटोली निवासी रेशमा लकड़ा ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 31 वें एपिसोड में शामिल होकर झारखंड और सिमडेगा का नाम रोशन किया है। शो में रेशमा का मुकाबला नोएडा के प्रशांत कुमार से हुआ था। मुकाबले में प्रशांत कुमार ने जीत दर्ज की और हॉट सीट पर जगह बनाई। हालांकि रेशमा ने अपने आत्मविश्वास और सिमडेगा के परिचय से कार्यक्रम में अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम में अपना परिचय देते हुए रेशमा ने कहा कि सिमडेगा की मैं छोरी हूं, सब पर भारी पड़ूंगी। हॉट सीट पर बैठकर झारखंड का नाम बढ़ाऊंगी। उनके इस आत्मविश्वास भरे अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि झारखंड या नोएडा म...