नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल में बताया कि 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई। दिग्गज अभिनेता ने शो में दर्शकों से बात करते हुए इस घटना के बारे में बताया और अपने खास मजाकिया अंदाज में यह जानकारी साझा की। हाल में आए एक एपिसोड के दौरान बच्चन ने दर्शकों को सेट पर फिसलने की वजह से घुटने में लगी चोट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेरे घुटने में चोट लग गई है। क्या बताऊं भाईसाहब। कल शूटिंग के दौरान मेरा पैर फिसल गया और मैं धड़ाम से गिर गया।अभिनेता ने आगे बताया कि चोट की वजह से खड़े होने में मुझे तकलीफ हो रही थी, इसलिए मैंने सोचा कि बैठकर बात करूंगा। उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने बैठकर दर्शकों से बातचीत जारी रखने का फैसला किया।केबीसी के प्रतिभागियों और दर्शकों के साथ अपने ...