मिर्जापुर, जनवरी 3 -- मिर्जापुर। केबीपीजी कॉलेज के नये प्राचार्य के रूप में प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कॉलेज परिसर में स्थित सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि कॉलेज परिसर में नई शिक्षा नीति के अनुसार बेहतर शैक्षणिक वातावरण और अनुशासन पर केंद्रित रहेगी। निवर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेदी,शिक्षा संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर भवभूति मिश्रा, प्रोफेसर देवेंद्र पांडेय, प्रो. अशोक कुमार सिंह चंदेल, एसोसिएट प्रोफेसर प्रभात सिंह, डॉ.प्रताप सिंह, रत्नेश वर्मा, गुलाब सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...