जौनपुर, फरवरी 7 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि के क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से केबीके अमिहित में आयोजित 25 दिवसीय ग्रामीण युवा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य केवल पारंपरिक खेती सिखाना नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं को 'कृषि-उद्यमी' के रूप में विकसित करना रहा। 25 दिनों तक कार्यक्रम में युवाओं को खेती मे एक व्यवसाय के रूप में देखने की प्रेरणा दी गई। आधुनिक कृषि तकनीक कम लागत में अधिक पैदावार के वैज्ञानिक तरीके। जैविक खेती, सरकारी योजनाओं, बाजार प्रबंधन सहित अन्य जानकारी दी गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संध्या सिंह रही। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी डॉ. आरके...