केबीके बक्शा की प्रभारी अधिकारी बनीं डॉ. कंचन
जौनपुर, अगस्त 14 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा जौनपुर प्रथम की प्रभारी डॉ. कंचन ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया का स्थान्तरण जनपद सुल्तानपुर कृषि विज्ञान केंद्र के लिए हुआ है। वैज्ञानिक डॉ. कंचन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद केंद्र के वैज्ञानिकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। डॉ. कंचन के नेतृत्व में केंद्र की गतिविधियों को किसान हित, कृषि नवाचार तथा कृषक महिलाओं एवं महिला समूहों के सशक्तीकरण की दिशा में और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.