जौनपुर, जून 20 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित, केराकत में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला में प्राकृतिक खेती विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कृषकों ने प्राकृतिक खेती की विधाओं को सीखा और खेती करने के नजरिये को बदलने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। केंद्र के मुखिया डॉ. विनोद सिंह के नेतृत्व में केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने केंद्र की कृषि क्रियाकलापों की चर्चा की और प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती से होता है पर्यावरण संरक्षण : लक्ष्मीनारायण प्रगतिशील किसानों में रुद्र प्रताप सिंह, इन्द्रसेन सिंह, आरत...