कानपुर, मई 10 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे में इस पार से उस पार जाने के लिए बन रहे अंडरपास का निर्माण बीते आठ माह से केबिल शिफ्टिंग न हो पाने के कारण ठप पड़ा है। केबिल शिफ्टिंग का कार्य अगले महीने शुरू होने के बाद निर्माण कार्य पुन: शुरू किया जाएगा। बीते वर्ष 2024 में 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से तमाम ओवरब्रिज अंडरपास का शिलान्यास किया था। उसी क्रम में रूरा के अंडरपास का भी शिलान्यास हुआ था। 8 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडरपास का खोदाई का कार्य दिसंबर माह में शुरू हुआ था। खोदाई के बाद सिर्फ एक माह में सतह ही बन पाई थी, और इसके बाद डिजाइन का पेंच फंस जाने के कारण बीते दो माह से कार्य ठप रहा था और अब फिर से अंडरपास के दोनों तरफ के निकास के लिए भूमि अधिग्रहण के पेंच में फंसकर अंडरपास का निर्माण कार्य फिर ठप हो गय...