सीतापुर, फरवरी 28 -- तंबौर, संवाददाता। तंबौर पावर हाउस की मेन लाइन का केबिल बॉक्स ब्लास्ट होने से शनिवार को कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब 11 घंटे तक बाधित रही। सुबह 6:30 बजे गुल हुई बिजली आपूर्ति शाम करीब 4:30 बजे बहाल हो सकी। लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने से लगभग 18 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के दौरान पावर हाउस का सीयूजी नंबर भी बंद रहा, जिससे उपभोक्ताओं को यह जानकारी नहीं मिल सकी कि बिजली क्यों गई है और कब तक बहाल होगी। सूचना के अभाव में लोग खासे परेशान दिखे। कस्बाई फीडर के साथ-साथ ग्रामीण और औद्योगिक फीडर से जुड़े उपभोक्ता भी दिनभर बिजली संकट से जूझते रहे। कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति और छोटे उद्योगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। जेई आकाश वर्मा ने बताया कि मेन लाइन के केबिल बॉक्स में ब्ला...