हापुड़, दिसम्बर 13 -- दिल्ली रोड पर तिरुपति गार्डन के पास कोहरे के कारण आई नमी से शनिवार की सुबह ऊर्जा निगम का केबिल बॉक्स फट गया। इस कारण दिल्ली रोड प्रथम व द्वितीय, प्रीत विहार व आनंद विहार बिजलीघर सुबह करीब साढ़े पांच घंटे बंद रहे। करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब छह बजे तिरुपति गार्डन के पास अचानक तेज धमाका हुआ और शहर के 40 से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने केबिल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। बॉक्स के मरम्मत कार्य में करीब साढ़े पांच घंटे लगे। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण आई नमी से तारों में फाल्ट हुए और केबिल बॉक्स फट गया। टीम ने तुरंत मरम्मत कार्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...