सुल्तानपुर, मई 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता। गर्मी में बिजली समस्या से निजात देने के लिए विभाग हर साल करोड़ो रुपए खर्च करता है, लेकिन गर्मी शुरू होते ही फाल्ट होने लगता है। शासन की ओर से नामित कंपनी की ओर से शहर के कई मोहल्लों में बदली गई बंच केबिल मई माह ही जलने लगी है। जिससे उसके क्वालिटी पर सवाल उठने लगा है। सोमवार की रात चार से पांच स्थानों पर बंच केबिल जलने से सात मोहल्लों की बिजली गुल रही। जिससे गर्मी से लोग बिलबिला उठे। जिले का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने से बिजली खपत दोगुना हो गई है। यह भी पढ़ें- चकबंदी रोड में केबल में लगी आग, 18 घंटा बिजली ठप सोमवार की रात पूर्वी हवा के कारण उमस अधिक थी। रात 10 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पास बंच केबल जल गई। सिरवारा रोड पर 12 बजे बंच केबल जल गई। एमजीएस चौराहे के पास रात 12 बजे ट्रा...