कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख रोड से अस्पताल रोड चौराहे को जोड़ने वाले भैनपुरा मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कालिकादेवी मंदिर के सामने डंपर में उलझ कर बिजली की कैबिल टूट गई, जिससे सीमेंटेड पोल जमीन से टूटकर डंपर की बॉडी पर जा गिरा। दरअसल सौरिख रोड से अस्पताल रोड चौराहे को जोड़ने वाली मोहल्ला भैनपुरा की इस सड़क पर कालिकादेवी मंदिर के सामने रविवार की दोपहर मौरम उतार कर जा रहे डंपर में ऊपर से निकली बिजली की केबिल उलझ गई, जिससे केबिलों में लगे जोरदार झटके से बिजली का सीमेंटेड पोल जमीन से टूट गया और मैं केबिलों के डंपर की बॉडी के ऊपर जा गिरा। यह नजारा देख वहां भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भाग खड़े हुए। हालांकि किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना था कि यदि कहीं बिजली का करंट फैल जाता, तो बड़ा...