हाथरस, जून 12 -- सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने नलकूपों की केबिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार किलो कॉपर वायर बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने बताया कि बुधवार रात सहपऊ कोतवाली पुलिस गांव महरारा की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।जामा तलाशी के दौरान युवक के पास से चार किलो कॉपर वायर बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम जसवंत सिंह निवासी कस्बा आंवलखेड़ा, थाना बरहन, जनपद आगरा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नलकूपों की केबिलों को काटकर चोरी की थी तथा उन्हें पिघलाकर कॉपर निकाला था।पुलिस यह भी पढ़ें- केबिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चार किलो कॉपर वायर बरामद के अनुसार आरोपी लंबे समय से नलकूपों स...