कुशीनगर, मार्च 19 -- कुशीनगर। खड्डा कस्बे के सुभाष चौक स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन आकर खड़ी हो गई और गेटमैन केबिन में सोता रहा। कुछ देर में ट्रेन क्रॉसिंग से आगे बढ़ गई। लोगों के जगाने के बाद गेटमैन उठा तब तक दूसरी ट्रेन के आने की जानकारी होने पर उसने बैरियर गिराया। इस बीच गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से क्रॉसिंग के एक तरफ का बैरियर टूट गया। ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत क्रॉसिंग पर जंजीर लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान करीब आधा घंटा क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लगा रहा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित खड्डा के सुभाष चौक पर स्थित बंद रेलवे ढाले पर गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही एक पैसेंजर ट्रेन किसी कारण से आकर रुक गई। इस दौरान केबिन में सो रहा गेटमैन ट्रेन रुकने की जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.