बाराबंकी, नवम्बर 27 -- रामनगर। डंपर करीब 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से रेल ट्रैक की अप लाइन पर गिरा। जिससे डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने जैक लगा कर चालक को निकाला। उसे सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसमें ट्रक चालक फंसा था। पुलिस ने मशक्कत के बाद केबिन में जैक लगा कर डंपर चालक को निकाला गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल चालक ने अपना नाम पता पंकज कुमार (32) पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम मनिहारी पांडेय चौराहा जिला गोंडा बताया है। घायल को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी भी: हादसे की जानकारी होने पर एसपी अर्पित विजय वर्गीय, एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ रामनगर गरिमा पंत, सीओ फतेहरपुर जगतराम कनौजिया भी पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.