केबल में लगी आग,साढ़े तीन घंटे गुल रही औरंगाबाद की आपूर्ति
बुलंदशहर, जून 21 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद में शुक्रवार की देर शाम दो प्रमुख चौराहों पर पीवीसी केबल में आग लगने से औरंगाबाद की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।करीब साढ़े तीन घंटे बाद पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से केबल को बदला,तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर पुलिस के पिंक बूथ के ऊपर पीवीसी केबल में आग लग गई। इसके बाद अजीजाबाद मोड तिराहे पर भी केबल में आग लगने के बाद चिंगारी निकलने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने एसडीओ को फोन कर घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- केबल में लगी आग,साढ़े तीन घंटे गुल रही औरंगाबाद की आपूर्ति पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे।सूचना पाकर पावर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.