केबल ब्लास्ट से 128 गांवों की बिजली सात घंटे ठप
देवरिया, मई 13 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र परिसर में मंगलवार सुबह मुख्य केबल ब्लास्ट हो जाने से करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपकेंद्र से जुड़े लगभग 128 गांवों के उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर करीब तीन बजे केबल बदलने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी, तब लोगों ने राहत की सांस ली।तरकुलवा उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति कसया से आने वाली मुख्य लाइन से होती है। सुबह अचानक मेन लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने जांच की तो पता चला कि उपकेंद्र परिसर में लगा मुख्य केबल ब्लास्ट कर गया है। यह भी पढ़ें- केबिल जलने से घंटों आपूर्ति रही ठप इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने खराब केबल को बदलने का कार्य शुरू किया। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर केबल के आसपास उगी घास-फूस और झाड़ियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.