फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- सिवारा, संवाददाता। नरैनामऊ के पास गुरुवार देर शाम एक केबल बक्से में खराबी आने से सिवारा और कंपिल उपकेंद्रों को मुख्य लाइन से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 210 से अधिक गांवों में रात 8 बजे के बाद अंधेरा छा गया, जिससे लगभग तीन घंटे तक बिजली गुल रही। जानकारी के अनुसार, नरैनामऊ के निकट केबल बक्से में तेज धमाके के साथ फाल्ट हुआ। इस खराबी के कारण कंपिल और सिवारा उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को रोशनी और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में समस्या का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारी तत्काल हरकत में आये। उन्होंने फाल्ट की तलाश शुरू की और लगभग तीन घंटे के भीतर खराबी को ठीक करने में सफल रहे। सिवारा उपकेंद्र के जेई रावेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नरैन...