मिर्जापुर, फरवरी 18 -- लालगंज। स्थानीय उपकेंद्र के केबल बॉक्स की इनकमिंग लाइन में आई तकनीकी खराबी से मंगलवार को विकासखंड के 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन ठप रही, जिससे करीब 60 हजार की आबादी प्रभावित रही। वहीं, विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा। अवर अभियंता ने बताया कि देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब लालगंज उपकेंद्र से अचानक आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ता सामान्य कटौती मानकर विद्युत आपूर्ति का इंतजार करते रहे। जब दोपहर तक बिजली की आपूर्ति नहीं हुई। तब लोगों ने पता करना शुरू कर दिया। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि केबल बाक्स में खराबी आ जाने से विद्युत आपूर्ति ठप है। वहीं बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से आटा चक्की, वेल्डिंग मशीन, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर सेंटर और ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.