चंदौली, फरवरी 7 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । नियामताबाद ब्लॉक के मढ़िया गांव में धन-धनेश्वर मंदिर के सामने निजी कंपनी की ओर से भूमिगत फाइबर केबिल बिछाए जाने के लिए मशीन से खुदाई की गई है। इस दौरान जलनिगम की भूमिगत पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों के घर तक पानी नही पहुंच पा रहा है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह शाम जैसे ही जलनिगम की टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू होती ही सड़क पर जलभराव हो रहा है। वहीं पाइप खराब होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत के लिए जलनिगम विभाग के एक्सईएन और जेई को कई बार अवगत कराया। उसके बावजूद मरम्मत नहीं कराया गया। जिससे आजिज आकर ग्रामीणों...