जौनपुर, अप्रैल 14 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरामऊ विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति केबल बाक्स जलने के कारण सोमवार की रात में प्रभावित हो गई। इससे करीब 50 से अधिक गांवों के लोग अंधेरे रात गुजारे। सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। जेई हफीजुल रहमान अंसारी ने बताया कि तुरकौली गांव के पास 33 हजार का केबल बॉक्स जल गया था। बिजलीकर्मियों के प्रयास से 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच सिंगरामऊ, लालगंज, बहुर, पहितियापुर, बछुआर, हरिहरपुर, करनपुर, कबेली, भूला सहित 50 से अधिक गावों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...