सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के गली-मुहल्लों में केबल तारों का अव्यवस्थित जाल लोगों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। शहर के कॉलेज रोड, सलडेगा, ठाकुरटोली, सामटोली सहित कई अंदरुनी इलाकों में बिजली के खंभों पर बिना किसी मानक के केबल तार बेतरतीब तरीके से लटकते नजर आते हैं। इन लटके तारों से खासकर चार पहिया और ऊंचे वाहनों के फंसने का डर हमेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि कई स्थानों पर बिजली के खंभों के बजाय बांस के डंडों की बल्ली में तार बांध दिए गए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। बारिश और तेज हवा के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि समय रहते...