इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- ऊसराहार। केबल डालने के विवाद में गोली मारकर हत्या कर फरार हुए राजा की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी की 48 घंटे बीतने के बाद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हंै। इससे लोगों में खासी नाराजगी व्याप्त है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला जलाल में रविवार की शाम को चरण सिंह यादव की उसके भतीजे राजा उर्फ राजकुमार यादव ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब चरण सिंह यादव राजा की दादी के मकान के सामने से बिजली की केबल डाल रहे थे। विवाद इतना बड़ा कि चरण सिंह के मौसेरे भाई औसान सिंह यादव के पुत्र राजा ने अवैध तमंचा से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद राजा ने चरण सिंह के परिजनों को भी जान से मारने के लिए गोली चलाई, जिसमेंवह बाल बाल बचे। ग्रामीणों के ललकारने पर राजा फायर करता हुआ खेतों में भाग गया। रात में ही ग्र...