गाजीपुर, मई 20 -- गाजीपुर। दिलदारनगर क्षेत्र के उसीया गांव स्थित पानी टंकी वाले 400 केवीए ट्रांसफार्मर की केबल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति आधी रात तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की हालत अधिक खराब रही। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। घरों में पंखे और कूलर बंद पड़ गए, जिसके कारण लोग रातभर गर्मी से परेशान रहे। कई लोगों ने घरों के बाहर और छतों पर समय बिताया। आधी रात बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रहने से लोगों को पूरी राहत नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई विद्युत विभाग के सुरेश कुमार ने बताया...