इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा, संवाददाता। मंगलवार की रात को तेज हवा और बारिश के कारण रामनगर फाटक पर बने ओवर ब्रिज के पास केवल टूट जाने से इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई, जो 3 घंटे बाद बहाल की जा सकी।रात करीब 11 बजे 33 केवी की केवल टूट कर 11 केवी के ऊपर गिर गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रामनगर, विजयनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, पचावली रोड की बिजली चली गई।इसकी सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू किया। रात में तेज हवा और बारिश के कारण मरम्मत के कार्य में भी परेशानी आई । काफी मशक्कत के बाद रात 2 बजे इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आंधी और पानी के कारण कई स्थानों पर केवल टूट गई या अन्य तकनीकी खराबी के कारण बिजली गोल हो गई । मौसम ठीक ना होने के कारण इसकी मरम...