केबल जलने से पांच घंटे अंधेरे में रहा डीएम आवास
प्रयागराज, मई 29 -- उमस भरी गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था के बीच शुक्रवार को डीएम आवास की भी बिजली गुल हो गई। अंडर ग्राउंड केबल खराब होने के कारण पूरे दिन समस्या रही। काफी देर तक विभाग की टीम फॉल्ट ढूंढने में ही जुटी रही। जब समस्या समझ आई तो शट डाउन लिया गया, जिसके कारण पूरे कलक्ट्रेट परिसर में बिजली संकट हो गया। अधिकारी व कर्मचारी घंटों परेशान रहे। पांच घंटे के बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन शॉर्ट सर्किट से कई कंप्यूटरों की स्क्रीन भी उड़ गई। शुक्रवार सुबह ही डीएम आवास पर बिजली चली गई। बताया गया कि अचानक वोल्टेज तेज हुआ और बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली न आने पर विभागीय कर्मचारियों को बुलाया गया। दोपहर 12 बजे के बाद समझ आया कि अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट है। इसके बाद बिजली विभाग की टीम पहुंची तो शट डाउन लिया गया। जिसके कारण एडीएम सिटी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.