अयोध्या, जून 8 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कारणों से बिजली आपूर्ति पर आफत बनी हुई है। केबल जलने और जम्फर कटने के कारण बिजली गुल होने से आम आदमी परेशान है। सबसे अधिक बिजली समस्या नियावां विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े क्षेत्रों में विगत कई दिनों से बनी हुई है। इस क्षेत्र में एबी केबल जलने की एक सप्ताह के दौरान चार घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार को एक बार नियावां विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े हसनू कटरा मोहल्ले में केबल जलने से क्षेत्र की बिजली करीब दो घंटे तक ठप रही। गर्मी से परेशान लोगों पर बिजली कटौती आफत बनकर टूट रही है। यह भी पढ़ें- नियावां क्षेत्र की दो कालोनियों में तीन घंटे गुल रही बिजली हसनू कटरा में बिजली के पोल पर लगे सर्विस केबलों के झुंड के बीच एक केबल में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर कई अन्य सर्विस केबल भी ज...