विकासनगर, फरवरी 15 -- पुलिस ने शुक्रवार रात को शंकरपुर स्थित जल संस्थान के गोदाम से मोटर के केबल चोरी करने के आरोप में शंकरपुर निवासी फिरोज और शंकरपुर बड़ा रामपुर निवासी अजीम को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजीम मूल रूप से सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र की अजीम कॉलोनी का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...