आगरा, अप्रैल 13 -- थाना नाई की मंडी क्षेत्र में कंटेनर से विद्युत केबल चोरी करके ले जा रहे एक आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम राहुल निवासी गुम्मट ताजगंज बताया है। लोगों ने आरोपित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अन्य तीन आरोपित फरार हो गए। घटना 11 अप्रैल रात की है। चोरी हुई केबल की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है। प्रोजेक्ट मैनेजर अभिधान दासगुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- हरनौत में बिजली तार चोरी गिरोह का खुलासा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...