नई दिल्ली, मार्च 24 -- ऑडियो और मोबाइल एक्सेसरीज ब्रैंड Just Corseca ने अपने नए प्रीमियम पावरबैंक लाइनअप SPARKVOLT को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में चार मॉडल- JST524, JST530, JST532 और JST534 शामिल हैं, जो खास तौर पर आज के मल्टी-डिवाइस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये पावरबैंक ना सिर्फ पावरफुल हैं, बल्कि स्टाइल और कंंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। नई सीरीज प्रोफेशनल्स, ट्रैवलर्स और टेक-लवर्स के लिए खास तौर से बनाई गई है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- संसद में गूंजा 'मंथली प्लान' का सच, यूजर्स से हर साल वसूले जा रहे हैं 13 रिचार्जढेर सारी कैपेसिटी वाले पावरबैंक SPARKVOLT सीरीज के ज्यादातर मॉडल 1000...