प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 और 29 जुलाई को होगी। प्राचार्या प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि 20 से 22 जुलाई के बीच कॉलेज में काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थी प्रवेश सूची के अनुसार निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों।अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं अन्य जरूरी अभिलेखों की मूल और छायाप्रति साथ लानी होगी। प्रवेश प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। सूची कॉलेज के सूचना पट्ट और वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: केकेसी में बीए, बीकॉम और बीएससी की मेरिट जारी, प्रवेश आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...