प्रयागराज, मार्च 29 -- कायस्थ पाठशाला प्रयाग की गवर्निंग काउंसिल की साधारण सभा की बैठक का रविवार को डॉ. सुशील सिन्हा की ओर से विरोध किया गया। इस मौके पर समर्थकों के साथ बैठक स्थल पर पहुंचे डॉ. सिन्हा को बैठक में जाने से रोक दिया गया। केपी ट्रस्ट के महामंत्री ने एसडी कौटिल्य ने लोगों के आने का कारण पूछा और बैठक में जाने से मना कर दिया। डॉ. सिन्हा के समर्थकों ने वर्तमान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और बैठक का बहिष्कार किया। इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने कहा कि बैठक में हम लोग मुंशी काली प्रसाद की वंदना व स्तुति करने के बाद असंवैधानिक बैठक का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, निशीथ वर्मा, अभिनव श्रीवास्तव, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, विपिन दादा, अरुण चकिया, वीर कृष्ण श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव,नीरज सिन्हा, सत्यशील सहाय, सम्राट विक्रांत...