चक्रधरपुर, अप्रैल 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा कोमल साह ने ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा (जेईई मेन-2026, सेशन-2) में 90 फीसदी अंक प्राप्त किया है। कोमल साह की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सारंगी ने कोमल साह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि यह सफलता उसकी कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी। कहा कि कोमल साह की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 Scorecard: जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड डिजीलॉकर पर जारी, मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड यह भी पढ़ें- JEE Advanced में अच्छी रैंक लाई तो मजे ही मजे, IIT रुड़की देगा तगड़ी स्कॉलरशिप; जानिए पूरी डिटेल

हिंदी हिन्दुस्तान...