लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- ऐतिहासिक चैती मेला में आयोजित स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में केपीएसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कालिकानगर, लाल्हापुर, गोला के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने विद्यालय को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी प्रदान की और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक राजीव मणि गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए घोषणा की कि विद्यालय की ओर से भी प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं प्रधानाचार्य राम कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी न केवल सांस्कृतिक बल्कि शैक्षणिक व खेलकूद क...