नई दिल्ली, जून 12 -- न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 35 वर्षीय पूर्व कीवी कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से रिटायर हो गए हैं। इसके साथ ही उनके 16 साल लंबे सुनहरे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी के कई टूर्नामेंट्स में फाइनल तक का सफर तय किया था। उनके नेतृत्व में ही न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। केन विलियमसन का ये निर्णय न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दौरान आया है, जहां न्यूजीलैंड की टीम लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ''विलियमसन की...