ऑकलैंड, नवम्बर 9 -- न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने बताया कि करीबी दोस्त विराट कोहली के साथ हुई बातचीत ने उन्हें इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला करने में मदद की। विलियमसन ने इस साल की शुरुआत में अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से दूर रह गए। दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से विदाई लेते समय इस आंकड़े को नहीं छुआ था। कोहली और विलियमसन लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं। संन्यास की घोषणा से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कई भरोसेमंद लोगों से सलाह ली थी जिनमें कोहली भी शामिल थे।'ऐसा लगा जैसे आईने में खुद को...' विलियमसन ने 'बिटवीन द टू बियर्स' पॉडकास्ट में कहा, ''मैंने कई ऐसे लोगों से बात की जिन पर मुझे भरोसा है...