बांदा, मई 30 -- बांदा। केन नदी में बालू खनन के गड्डे मे नहाते समय किशोर समा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो के माध्यम से उसकी तलाश करावाई। करीब डेढ घंटा बाद उसका शव बरामद हुआ। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तीधाम निवासी राजेद्र सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अपने 14वर्षीय पुत्र अंश के साथ केन नदी भूरागढ बाईपास पुल के नीचे नहाने गया था। वह शौच को चला गया। यह भी पढ़ें- पत्थर खदान से किशोर का शव बरामद,डूबने से मौत होने का अंदेशा इसी बीच उसका पुत्र नहाते समय खनन के गहरे गड्ढे में समा कर डूब गया। नित्य क्रिया से निपटने के बाद जब नदी पहुंचा तो अंश का कुछ अता पता नही थ...