केन नदी के पास मिला यात्री का ट्रॉली बैग, आरपीएफ ने सौंपा
बांदा, अक्टूबर 5 -- बांदा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन से गिरा यात्री का ट्रॉली बैग बरामद कर उसे सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। बैग में कपड़े और खाने-पीने का सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच हजार रुपये बताई गई। आरपीएफ के मुताबिक, तीन अक्तूबर को मंडल सूचना नियंत्रण कक्ष झांसी से सूचना मिली कि खरार-बांदा के बीच एक यात्री का सूटकेस ट्रेन से गिर गया है। आईपीएफ बांदा के निर्देश पर आरपीएफ कर्मियों ने किलोमीटर संख्या 1318/06 के आसपास तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान केन नदी के पास नीले रंग का ट्रॉली बैग पड़ा मिला। सूचना देने वाले 23 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र धीरेंद्र कुमार, निवासी सिरसा, थाना सजेती, कानपुर नगर ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। बांदा पहुंचने से पहले दरवाजे के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.