लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- केन ग्रोवर्स इण्टर कालेज जंगबहादुरगंज में भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा अब 31 जनवरी को होगी। पहले यह परीक्षा 29 जनवरी को होनी थी लेकिन परीक्षक में बदलाव होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने बताया कि भूगोल प्रैक्टिकल के लिए नये परीक्षक की नियुक्ति हो गई है और डेट भी आ गई है। अब यह परीक्षा 31 जनवरी को कालेज में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...