पीलीभीत, जनवरी 17 -- पूरनपुर। नगर के मोहल्ला खानकाह के रहने वाले सद्धीक पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में केन गार्ड थे। 12 जनवरी को सद्धीक अपने बेटे साहिल के साथ चीनीमिल जा रहे थे। खुटार हाइवे पर अनियंत्रित गति से आ रही अर्टिका गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सद्धीक की मौत हो गई थी। उनका बेटा सहिल घायल हो गया। पुलिस ने सद्धीक की पत्नी सायरा बानो की ओर से अर्टिका चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.