बलिया, अप्रैल 19 -- बलिया, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में रविवार को आयोजित 21 किलोमीटर की सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन केन्या के धावक केफर लुम्बासी ने जीत लिया। प्रयागराज के सचिन यादव द्वितीय और केन्या के केबिछी वाइजली ने तीसरा स्थान हासिल किया। फिनिशिंग लाइन टच करने वाले प्रथम दस प्रतिभागियों में जिले के दो धावक शामिल रहे। प्रथम स्थान पाने वाले केन्या के धावक को आयोजकों की ओर से की सवा लाख रुपये नगद और ट्राफी दी गयी। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर हॉफ मैराथन आज, पचखोरा से शुरू होगी दौड़हाफ मैराथन सुबह छह बजे पचखोरा से शुरू हुई। वहा पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने फ्लैग आफ किया। प्रतियोगिता में करीब साढ़े सात सौ प्रतिभागी शामिल रहे। मैराथन में केन्या के धावकों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखा। केनिया ...