लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाताईंधन और गैस की किल्लत से जूझ रहे उद्योगों को शुक्रवार बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए गैर-घरेलू (कामर्शियल-इंडस्ट्रियल) एलपीजी के कोटे में 20 फीसदी की और बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। गैस एजेंसियों के अनुसार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के बाद अब उद्योगों को पूर्व-संकट स्तर का कुल 70 फीसदी गैस कोटा मिल सकेगा।मंत्रालय ने साफ किया है कि इस अतिरिक्त कोटे का लाभ उन उद्योगों को पहले दिया जाएगा जहां बड़े पैमाने पर श्रमिक काम करते हैं। इनमें स्टील, ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल सेक्टर शामिल हैं। इनके अलावा डाई, केमिकल्स और प्लास्टिक उद्योग को रखा गया है। ऐसे उद्योग जहां एलपीजी का उपयोग अनिवार्य है और इसे प्राकृतिक गैस से नहीं बदला जा स...