सीवान, अगस्त 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत छोड़ो आंदोलन के उपलक्ष्य में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी बिहार राज्य किसान सभा व खेतिहर मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिरोध मार्च सोमवार को निकाला गया। प्रतिरोध मार्च श्रीनगर स्थित पार्टी कार्यालय से निकलकर बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पहुंचकर सभा में बदल गयी। सभा को संबोधित करते हुए फूल मोहम्मद अंसारी ने कहा कि केन्द्र सरकार गैर लोकतांत्रिक ढंग से किसानों, मजदूरों व विद्यार्थियों को तबाह करने पर तुली है। वहीं, मार्च के दौरान देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, सार्वजनिक उपक्रमों एवं सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण, चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के जरिए श्रमिक आधिकारों पर हमले, अमेरिकी साम्राज्यवाद के समक्ष भारतीय संप्रभुता को गिरवी रखने व एमएसपी की कानूनी गारंटी व सरकार...