महाराजगंज, जून 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जिले में पांच से 21 जून के मध्य समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शासनादेश जारी कर दिया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ जिले के समस्त विकास खंडों व नगरीय निकायों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व पात्रों को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए त्रि-दिवसीय जन-कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले आयोजित होंगे।अभियान यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम अभियान से शुरुआत कर प्रशासन गिनाएगा सरकार की उपलब्धियां के तहत 17 से 20 जून तक जन...