भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को भाजपा की ओर से उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। शिवशक्ति मंदिर एवं बाबा बूढ़ानाथ में विशेष पूजा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक रोहित पाण्डेय थे जबकि संयोजन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। देर शाम बूढ़ानाथ मंदिर में शृंगार पूजन हुआ और 1200 दीप जलाए गए। नगर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के सफल 12 वर्ष पूर्ण किए हैं। प्रधानमंत्री ने लगातार 4,399 दिनों तक देश की सेवा करते हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में हुए धार्मिक अनुष्ठान,दीर्घायु होने की का...