जहानाबाद, अप्रैल 22 -- अरवल, निज संवाददाता। जिला में भाकपा माले का 58 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। साथ ही लेनिन की 156 वहीं जयंती पर उन्हे याद किया गया । इस मौके पर बैदराबाद अशोक सम्राट भवन में नगर व अरवल ग्रामीण के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का कन्वेंशन भी हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद ने की जबकि संचालन का. उपेंद्र पासवान ने की । कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य स्थाई समिति सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि आज हमलोग ऐसे समय में हैं कि सरकार के गलत नीतियों व उठाये गए कदमों के तत्काल देश की जनता पर कुप्रभाव पड़ने लगा है। यह भी पढ़ें- 58 वां स्थापना दिवस पर माले का संघर्ष तेज करने का संकल्प देश के विदेश नीतियों पर मोदी सरकार द्वारा बुलडोजर चलाने का नतीजा है कि गैस, तेल, यूरिया व अन्य समा...