मऊ, जून 8 -- मऊ, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में सोमवार को केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- अंडमान निकोबार के जंगल बचाने को यूपी कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियानकेंद्र सरकार के खिलाफ आरोप हस्ताक्षर अभियान के दौरान केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया गया कि सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप के 161 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले अछूते जंगल को अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले करने जा रही है, जो पर्यावरण और आदिवासी हितों के साथ खिलवाड़ है। कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के इस विनाशकारी कदम का पुरजोर विरोध करने का निश्चय किया है। यह जंगल दिल्ली से 4 गुना बड़ा है और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना हमारा कर्तव्य है। यह भी ...