मथुरा, जून 22 -- मथुरा, संस्कृत भारती मथुरा द्वारा गोपाल गली स्थित प्राचीन श्री गोपाल मंदिर में श्री विष्णु मतानुयायी गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर यदुनंदन महाराज के सानfध्य में गो सम्मान आह्वान अभियान चलाया गया। यदुनंदन महाराज ने गौमाता की पौराणिक मान्यताओं पर प्रकाश डालते हुए गौमाता को करोड़ों भारतीयों की आस्था व श्रद्धा का प्रतीक बताया उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से गो हत्या को रोकने के लिए कठोर से कठोर कानून बनाने की मांग की।

गो सम्मान आह्वान अभियान ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा गौमाता में भारतीय परंपरा के समस्त आराध्य देवी देवताओं का निवास है। भारतवर्ष में गौमाता को वैदिक काल से ही पूजनीय माना गया है अतः गोवंश की रक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है।

ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम संस्कृत भारती जिलाध्यक्ष आचार्...