मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मण्डल के आयुक्त राजेश प्रकाश ने सोमवार को दोपहर बाद एक बजे सदर तहसील के मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने तौल, नमी जांच, पंखा, तौल कांटा, बोरे की उपलब्धता के बारे में केन्द्र पर उपस्थित किसानों से वार्ता कर गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने सबसे पहले जंगी रोड स्थित मण्डी समिति में स्थित खाद्य एवं रसद विभाग से संचालित क्रय केन्द्र संख्या एक का निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी ने कमिश्नर को बताया कि केन्द्र पर अब तक 24 किसानों से 704 कुन्तल गेहूं खरीदा गया है। केन्द्र पर उपस्थित कृषकों ने वार्ता के दौरान बताया कि उसके गेहूं खरीद में खतौनी मिलान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण तौल नहीं हो पा रहा है।

तकनीकी गड़बड़ियों का समाधान मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ...