लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने किसानों से अनाज खरीद, सहकारी समितियों के देयकों, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण एवं पात्र लोगों तक समय पर खाद्यान्न वितरण से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश का पक्ष स्पषट रूप से रखने के लिए मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। श्री पाण्डेय ने विभागीय अफसरों से कहा है कि वे उक्त सभी विषयों को संवेदनशीलता से देखें ताकि केन्द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के समक्ष प्रदेश की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

बैठक का आयोजन श्री पाण्डेय मंगलवार को बापू भवन स्थित उनके कार्यालय में खाद्यान्न खरीद एवं सार्वजनिक वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक कर रहे थे। इस दौरान श्री पाण्डेय ने केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से संबंधित नौ प्रकरण...