पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में इन्दिरा गांधी स्टेडियम के सामने दूसरे चरण का धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा उमेश प्रसाद यादव ने किया। जिला संयोजक हरिलाल पासवान ने कहा कि प्रथम चरण का आंदोलन इससे पूर्व 25 मई को किया गया था। यह द्वितीय चरण का आंदोलन 5 जून को किया गया। तृतीय चरण का आंदोलन 22 जून को रैली प्रदर्शन के रुप में होगा। मुख्य सभी मांगें राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया है। दिनेश प्रसाद दास ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि हाउस लिस्टिंग में ओबीसी का अलग विकल्प जोड़ा जाए ताकि पिछड़े वर्गों के साथ न्याय हो सके और उनकी सही जनसंख्या व स...